Best 7 Seater Cars in India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अब ग्राहकों का रुझान छोटी कारों से हटकर बड़ी और स्पेसियस गाड़ियों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देश में 7-सीटर कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है और ये बात अप्रैल 2026 की सेल्स रिपोर्ट ने साबित कर दिया। अगर आपको भी अपने फैमिली के लिए एक बड़ी कार चाहिए तो आज हम आपको भारत की सबसे लोकप्रिय 7-सीटर कारों के बारे में बताने वाले हैं।
मारुति सुजुकी अर्टिगा
मारुति सुजुकी अर्टिगा भारत की सबसे बेहतरीन 7 सीटर कार है। इसमें 7 लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है। हालांकि इसमें कोई डीजल इंजन नहीं है, यह थ्री रो एमपीवी अपने 1.5L माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ भारत की सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारों में से से एक है। इसकी शुरुआती कीमत ₹8.80 लाख (एक्स-शोरूम) है।
महिंद्रा बोलेरो
महिंद्रा बोलेरो भारत में सबसे मजबूत 7 सीटर कारों में से एक है। बोलेरो आज भी ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में राज करती है। इसकी कीमत ₹7.99 लाख से ₹9.69 लाख के बीच है। महिंद्रा के बड़े सर्विस नेटवर्क और इसके आसान मैकेनिकल के कारण बोलेरो का मेंटेनेंस भी काफी आसान है। इसमें एक 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है।
यह भी पढ़ें: Skoda Kodiaq 2026: नए अपडेट्स के साथ स्कोडा Kodiaq 2026 हुई पेश, जानें क्या है खास
इनोवा क्रिस्टा
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पूरे देश की पसंदीदा MPV में से एक है। यह आरामदायक, शक्तिशाली, सुविधाओं से लैस है और दिखने में भी बहुत अच्छी भी लगती है। यह एक मजबूत 2.4-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
किआ कैरेंस स्टैंडर्ड
यह उन लोगों के लिए है जो कम बजट में किआ की 7-सीटर कार चाहते हैं। लंबे सफर के लिए यह काफी अच्छी मानी जाती है। कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख से शुरू होकर 12.77 लाख रुपये तक जाती है।