Changes in 2026 For School-College: साल 2025 अब 2 दिनों में खत्म होने वाला है। इसके साथ ही कई बदलाव भी देखने को मिलने वाले है। 2026 में शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। स्कूल-कॉलेज के लिए 2026 का साल बदलावों से भरा होगा। कक्षा 3 से ही ही बच्चों को एआई से जुड़ी पढ़ाई करवाई जाएगा। वहीं, 11वीं और 12वीं के लिए AI का सिलेबस तैयार करने के लिए टीम बनाई जाएगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं 2026 में कौन-कौन से बदलाव होंगे।
साल में दो बार होगी परीक्षा
आपको बता दें कि साल 2026 में 10वीं में दो बार सीबीएसई एग्जाम पॉलिसी लागू होगी। पहला एग्जाम फरवरी में आयोजित किया जाएगा और दूसरा एग्जाम मई के मध्य में लिया जाएगा। दसवीं के छात्रों को दो बार परीक्षा में बैठने का मौका रहेगा। इसके लिए सीबीएसई ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। अगर छात्र पहली बार में सफल नहीं होते हैं, तो उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। इस पहल से छात्रों में तनाव कम होगा।
यह भी पढ़ें: UGC NET Admit Card 2025 Link: 2 जनवरी की परीक्षा के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विदेशी यूनिवर्सिटीज के खुलेंगे भारतीय कैंपस
यूजीसी रेगुलेशंस के मुताबिक अभी तक 19 विदेशी यूनिवर्सिटीज को भारत में कैंपस शुरू करने की इजाजत मिली है। 2026 में कई यूनिवर्सिटीज के कैंपस शुरू किए जाएंगे, जिनमें बिजनेस, मीडिया, कंप्यूटर साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एआई जैसे कोर्सेज पढ़ाएं जाएंगे। अभी तक गुजरात में गांधीनगर की गिफ्ट सिटी में आस्ट्रेलिया की दो यूनिवर्सिटी के भारतीय कैंपस की औपचारिक शुरुआत हो गई है। ऐसे में 2026 में विदेश जाकर पढ़ने वाले छात्रों की संख्या में कमी आ सकती है।
2026 में शुरू होगी एआई की पढ़ाई
बता दें कि अप्रैल 2026 में जब नए सत्र की शुरुआत होगी,तो तीसरे क्लास से ही बच्चों को एआई से जुड़ी पढ़ाई करवाई जाएगी। हालांकि सीबीएसई स्कूलों में यह सब्जेक्ट कक्षा 8 से पढ़ाया जाता है। स्कूलों में एआई की शिक्षा देने के लिए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के आधार पर किताबें तैयार की जाएंगी। किताबें तैयार करने के लिए देश के आईआईटी प्रोफेसर के साथ ही कई बड़ी कंपनियों के अधिकारी भी शामिल होंगे।