GST rate cut In Electronics Item: जीएसटी की नई दरें आज से लागू, एसी, टीवी समेत ये इलेक्ट्रानिक्स आइटम हुए सस्ते
टेक
GST rate cut In Electronics Item: जीएसटी की नई दरें आज से लागू, एसी, टीवी समेत ये इलेक्ट्रानिक्स आइटम हुए सस्ते
लोकसत्य
सोमवार, 22 सितंबर 2025 • 1:12 pm
Share:
GST rate cut In Electronics Item: सरकार ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर GST की दरों में कटौती की है, जो 22 सितंबर यानि की आज से लागू हो गई हैं। नई दरें लागू होने से एसी, टीवी, फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सस्ते हो जाएंगे। टैक्स रेट कम होने से इनके प्राइस में 8 से 10 फीसदी तक की गिरावट आएगी। वहीं, कई कंपनियों ने नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद अपने प्रोडक्ट की कीमत में कटौती करने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कौन-कौन से इलेक्ट्रानिक आइटम सस्ते हुए हैं।
18 फीसदी वाले स्लैब में शामिल कर दिया आपको बता दें कि कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर पहले 28 फीसदी टैक्स लगता था, जिसे सरकार ने घटाकर 18 फीसदी वाले स्लैब में शामिल कर दिया है। टैक्स रेट कम होने से इनके प्राइस में 8 से 10 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिलेगी। टीवी और फ्रिज समेत इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के अलावा मोबाइल एक्सेसरीज पर भी जीएसटी घट गई है। ये सभी प्रोडक्ट्स पहले के मुकाबले सस्ते हो जाएंगे।
कितने बचेंगे पैसे? एयर कंडीशनर (AC) पर पहले 28 प्रतिशत का जीएसटी लगता था, जिसे घटाकर अब 18 प्रतिशत कर दिया है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपके एसी की कीमत 30,000 रुपये है, तो पुराने जीएसटी स्लैब के अनुसार आपको एसी 38,400 का मिलता था, लेकिन नए जीएसटी स्लैब के अनुसार आपको यह एसी 35,400 का मिलेगा। वहीं अगर टीवी की बात करें, तो मान लीजिए आपने 20000 का टीवी खरीदा तो आपको पहले जीएसटी दर के अनुसार उस पर 5,600 रुपये का जीएसटी देना होता था। लेकिन नए जीएसटी दर के अनुसार आपको 20,000 की टीवी पर 3,600 रुपये जीएसटी देना होगा।