Electric Cars: दिवाली के त्योहार पर अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और बजट की वजह से इलेक्ट्रिकल व्हीकल से पीछे हट रहे हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई प्रमुख कंपनियां Battery-as-a-Service (BaaS) का ऑप्शन दे रही है। इस स्कीम की मदद से आप काफी कम कीमत में अपने लिए नई EV खरीद सकते हैं।Tata से लेकर Maruti तक के ऑप्शन आपके पास हैं।
क्या है BaaS स्कीम?
सरल शब्दों में कहें तो BaaS कार की बैटरी के लिए एक सब्सक्रिप्शन या किराए का प्लान है। EV में सबसे महंगी चीज उसकी बैटरी होती है। इस स्कीम के तहत आप बिना बैटरी के सिर्फ गाड़ी का ढाचा खरीदते हैं। इससे कार की ऑन-रोड कीमत काफी कम हो जाती है। गाड़ी खरीदने के बाद आप जितना किलोमीटर कार चलाएंगे, उसके हिसाब से बैटरी का किराया देना होता है।
Tata Tiago EV
Tata Tiago EV को अगर आप बिना BaaS के खरीदना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है। वहीं, BaaS के साथ इसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये हो जाती है। इसमें 2.30 लाख रुपये की बचत होती है। हालांकि, इसके बाद ग्राहकों को बैटरी इस्तेमाल करने के एवज में प्रति किलोमीटर केवल 2.6 रुपये की दर से सब्सक्रिप्शन फीस देनी होती है।
MG Comet EV
MG Comet EV को अगर आप बिना BaaS के खरीदना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 7.63 लाख रुपये है। वहीं, BaaS के साथ इसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये हो जाती है। इसमें ग्राहकों की 2.64 लाख रुपये की बचत होती है। हालांकि, इसके बाद ग्राहकों को बैटरी इस्तेमाल करने के एवज में प्रति किलोमीटर केवल 3.2 रुपये की दर से सब्सक्रिप्शन फीस देनी होती है।
Tata Punch EV
Tata Punch EV भारत की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक माइक्रो-एसयूवी में से एक है। बिना BaaS के Tata Punch EV की कीमत 9.69 लाख से शुरू होती है। वहीं BaaS के साथ इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये है। इसमें 3.20 लाख की बचत होती है।
यह भी पढ़ें: Tata Motors Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी टाटा की ये गाड़ियां, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत और क्या है वजह
Hyundai Creta Electric
Hyundai Creta Electric को अगर आप बिना BaaS के खरीदना चाहते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 18.03 लाख रुपये है। वहीं BaaS के साथ 10.99 रुपये हो जाती है। इसमें सीधे 7.04 लाख रुपये की बचत होती है। इसके तहत कार की शुरुआती शोरूम कीमत केवल 10.99 लाख रुपये रह जाती है. इसके बाद आपको केवल 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से बैटरी का किराया देना होगा।
Maruti Suzuki e Vitara
मारुति फैंस के लिए कंपनी की यह ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी BaaS के साथ ₹10.99 लाख (49kWh वेरिएंट) से शुरू होती है। वहीं, BaaS के बिना इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये है।