OTT Releases This Friday: इस शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त धमाका होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक, एक्शन, सस्पेंस और हॉरर फिल्मों और सीरीज की लंबी लिस्ट तैयार है। इन्हें आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करके अपने वीकेंड को मोस्ट एंटरटेनिंट बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी 24 अप्रैल यानी फ्राइडे को ओटीटी कौन-कौन सी फिल्म और सीरिज लॉन्च हो रही है।
एपेक्स
एपेक्स एक एक्साइटिंग सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें रॉक क्लाइंबर साशा की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में हॉलीवुड सुपरस्टार चार्लीज थेरॉन एक ऐसी पर्वतारोही की भूमिका में हैं, जो अकेले जंगल में शांति की तलाश में जाती है। लेकिन उसकी यात्रा तब एक खौफनाक मोड़ ले लेती है जब एक क्रूर शिकारी (टारन एगर्टन) उसे अपना निशाना बनाता है। अपनी जान बचाने के लिए उसे अपनी पूरी ताकत और सूझबूझ का इस्तेमाल करना होगा। इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल से एंजॉय कर सकते हैं।
इफ विशेज कुड किल
दक्षिण कोरिया की यह दिल दहला देने वाली हॉरर फिल्म है। यह कहानी एक हाई स्कूल के छात्रों की है, जिन्हें 'गिरिगो' नाम का एक रहस्यमयी ऐप मिलता है। यह ऐप उनकी हर इच्छा पूरी करता है, लेकिन हर ख्वाहिश के साथ शुरू होती है उनकी मौत की उल्टी गिनती। इसे 24 अप्रैल, फ्राइडे से नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं।
प्रतिछाया
साउथ स्टार निविन पॉली की यह मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर इस हफ्ते की बड़ी रिलीज में से एक है। इसमें सत्ता के संघर्ष, डिजिटल हेरफेर और पिता की विरासत को बचाने की जद्दोजहद को बहुत ही सस्पेंस के साथ पेश किया गया है। इसे जियोहॉटस्टार पर 24 अप्रैल, शुक्रवार से स्ट्रीम कर सकते हैं।
ग्रीनलैंड टू माइग्रेशन
जेरार्ड बटलर अपनी इस सुपरहिट सर्वाइवल गाथा के सीक्वल के साथ वापस आ रहे हैं। एक कॉमेट के लगभग पूरी तरह नष्ट हो जाने के पांच साल बाद की कहानी पर बेस्ड ये सीक्वल जॉन गैरीटी (जेरार्ड बटलर) और उनके परिवार की लाइफ पर बेस्ड है।
24
24 अमेरिकी सीरीज़ 24 का ये इंडियन एडेप्टेशन एक एक्साइटिंग थ्रिलर है, जिसकी कहानी एटीयू चीफ जय सिंह राठौड़ (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। इस धमाकेदार सीरीज को भी जियो हॉटस्टार पर 24 अप्रैल से एंजॉय कर सकते हैं।