Control All Planet: हर व्यक्ति के जीवन में एक बार जरूर आता है कि वह सबकुछ होते हुए भी असंतुष्ट महसूस करता है. या काम बनता-बनता किनारे पर जाकर बिगड़ जाता है. ऐसे में ज्योतिष विद्या के अनुसार ग्रहों का बडा खेल बताया जाता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि थोड़े से प्रयास और रोज़मर्रा की कुछ आदतों को अपनाकर हम अपने ग्रहों को शांत और संतुलित रख सकते हैं. आइये जानते हैं किन पांच उपायों को अपनाकर आप ग्रहों को मजबूत कर सकते हैं..
1. सूर्य – सुबह जल्दी उठकर
सुबह जल्दी उठना न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि इससे सूर्य ग्रह भी मजबूत होता है. रोज सुबह सूरज की ओर एक नजर देखना भी काफी है. चाहें तो सूरज को जल देना छोड़ दें, सिर्फ उसे निहार लें.
2. चंद्रमा – ध्यान लगाएं
रोज थोड़ा ध्यान करें या शिव जी का नाम लें. इससे मन शांत रहेगा और चंद्रमा भी मज़बूत रहेगा. मानसिक संतुलन बनाए रखने में यह बहुत मददगार है.
3. गुरु – पीली रोशनी का इस्तेमाल करें
गुरु ग्रह के लिए रोज 15-20 मिनट किसी पीली लाइट (जैसे येलो लैंप) के सामने बैठें. इससे जीवन में ज्ञान, समझ और सही दिशा बनी रहती है.
4. राहु – कुत्तों को खाना खिलाना
राहु ग्रह को शांत करने के लिए किसी भी कुत्ते को रोज एक रोटी दें. यह सरल उपाय आपकी बहुत सारी परेशानियों को कम कर सकता है.
5. बुध – तुलसी के पत्तों का सेवन
बुध ग्रह को ठीक रखने के लिए रोज सुबह 5 तुलसी के पत्ते खाएं. इससे बुद्धि तेज़ होती है और सोचने-समझने की शक्ति बेहतर होती है.