
एलन मस्क ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)और रोबोटिक्स को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि जल्द ही ये दोनों तकनीकें मानव श्रम की जगह ले सकते हैं, जिससे काम करना वैकल्पिक हो जाएगा। उनके अनुसार, भविष्य में लोगों को काम करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि AI और रोबोट सभी काम कर सकेंगे। मस्क का मानना है कि इस तरह से लोगों को अपनी रचनात्मकता और व्यक्तिगत विकास का मौका मिलेगा। मस्क ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट पर रिप्लाई किया है। मस्क ने लिखा कि AI और रोबोट सभी तरह की जॉब्स ले लेंगे. इसके बाद लोगों के पास सब्जियां खरीदने की बजाय खुद उगाने का ऑप्शन होगा. मस्क का यह पोस्ट 22 अक्तूबर को सामने आया है.
दरअसल, एक यूजर ने X पर पोस्ट किया और उसमें लिखा है कि Amazon आने वक्त में 60,000 लोगों को रिप्लेस करने वाला है. इनकी जगह पर कंपनी AI और रोबोट्स को रखेगी। इस पोस्ट पर Elon Musk का रिप्लाई सामने आया है. इसमें लिखा कि AI और Robot आने वाले वक्त में सभी नौकरियों को ले लेंगे.
आपको बता दें कि इन सबके के बाद भी मस्क की कंपनियां खुद AI और ऑटोनोमस ऑप्टिमस रोबोट पर काम कर रही हैं। उनकी AI कंपनी का नाम xAI है। रोबोट पर Tesla का काम जारी है. मस्क ने कई बार अपनी कंपनी के रोबोट के वीडियो और फोटो को शेयर किए हैं। इनके कई वीडियो वायरल भी हो चुके हैं.
इन नौकरियों पर मंडराएगा खतरा?
- कस्टमर सर्विस: चैटबॉट और वर्चुअल असिस्टेंट कस्टमर सर्विस की नौकरियां छिन सकती हैं।
- डाटा एंट्री और अकाउंटिंग: AI डाटा एंट्री और अकाउंटिंग जैसे काम को अधिक सटीकता से पूरा किया जा सकता है।
- मैन्युफैक्चरिंग और असेंबली: रोबोटिक्स और ऑटोमेशन मैन्युफैक्चरिंग और असेंबली लाइनों में मानव श्रम की जगह एआई ले सकता है।
भविष्य के लिए तैयारी
एलोन मस्क की भविष्यवाणी से ये सामने आया है कि लोगों को अपने स्किल्स पर खास पर ध्यान देने की जरूरत होगी। इससे वे भविष्य में AI और रोबोटिक्स के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। इसके साथ सरकारों और नीति निर्माताओं को भी इस बदलाव के लिए तैयार रहना होगा।