Weight Loss Warning: आजकल लोग वजन घटाने के लिए जिम में पसीने बहाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं और कई तरह की डाइट भी फॉलो करते हैं। लेकिन क्या हो अगर आप इनमें से कुछ भी नहीं कर रहे हों और फिर भी आपका वजन तेजी से कम होने लगे? तो यह अच्छा संकेत नहीं है बल्कि कई बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक जैसे वजन का बढ़ना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, वैसे ही बिना किसी वजह वजन का घटना भी अच्छा नहीं माना जाता है। गर आपका वजन अचनाक से कम होने लगे, तो आपको सर्तक हो जाना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। तो आइए जानते हैं वजन का अचानक से घटना किस बीमारियों की ओर संकेत देता है।
आंत से जुड़ी समस्याएं
आंत संबंधी बीमारी की वजह से वजन अचनाक से घटने लगता है। क्योंकि जब आंतों में सूजन आ जाती है, तो पेट में दर्द होता है। जिसके कारण भूख कम लगती है और शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है और वजन तेजी से घटने लगता है।
डायबिटीज
डायबिटीज की समस्या आजकल ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है, डायबिटीज की बीमारी के कई लक्षण हैं, जिसमें से एक वजन का कम होना भी है। अगर आपका वजन भी अचनाक से कम होने लगे, तो आपको भी एक बार शुगर की जांच जरूर करा लेनी चाहिए।
कैंसर
कैंसरएक जानलेवा बीमारी है, लेकिन क्या आप जानते हैं वजन का अचानक से घटना कैंसर जैसी बीमारी की ओर भी संकेत हो सकता है। इस बीमारी में थकान, वजन कम होना और रात में पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
फेफड़ों की बीमारी
फेफड़ों की बीमारी होने पर भी वजन अचनाक से कम होने लगता है। बता दें कि इस बीमारी में फेफड़ों तक ताजी हवा पहुंचाने वाली नली में सूजन आ जाती है। जिसके कारण फेफड़े कमजोर होने लगते है। जिसकी वजह से सांस लेने में परेशानी, वजन कम होनाे जैसी कई परेशानियां का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Normal Fever vs Dengue: बारिश में होने वाला बुखार नॉर्मल वायरल है या डेंगू, ऐसे पहचानें दोनों में अंतर
डिप्रेशन
डिप्रेशन सिर्फ दिमाग को नहीं बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करता है। इस स्थिति में इंसान उदास और अकेला महसूस करने लगता है। डिप्रेशन की वजह से भूख लगना बिल्कुल बंद हो जाती है। जिससे शरीर में कमजोरी आ जाती है और वजन अचानक गिर जाता है।
ओवरएक्टिव थायराइड
थायराइड ग्लैंड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है, लेकिन अगर कभी थायराइड ग्लैंड हार्मोन बहुत ज्यादा मात्रा में थायराइड का बना देते है, तो उसे हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है। बता दें कि थायराइड के ज्यादा हार्मोन के उत्पन्न करने से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।