World Diabetes Day: हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है ताकि लोगों को डायबिटीज के बढ़ते खतरे के प्रति जागरुक किया जा सके। लेकिन अनियमित जीवनशैली और गलत खान पान के चलते दुनियाभर में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह बीमारी किडनी, आंख, हृदय और तंत्रिकाओं सहित शरीर के कई अंगों को प्रभावित करती है। डायबिटीज को साइलेंट किलर कहा जाता है। इसके शुरुआती लक्षण बिल्कुल हल्के होते हैं, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। तो आइए जानते हैं डायबिटीज के लक्षण और इससे बचाव के उपाय क्या-क्या है।
आंखों में दिखते हैं शुरुआती लक्षण
शायद आपको मालूम नहीं होगा लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज के शुरुआती लक्षण आंखों में दिखाई देते हैं। जी हां अगर आपको लगातार धुधंला दिखाई देने लगे, आंखों में सूजन आने लगे, बार-बार आपके चश्म का नंबर बदलने लगे या फिर अचानक विजन कम हो जाए, तो इसे नजरअंदाज न करें बल्कि तुरंत शुगर की जांच करवाएं। क्योंकि ये सभी लक्षण ब्लड शुगर के असंतुलन के संकेत हो सकते हैं। आंखों के अलावा शरीर में दिखने वाले डायबिटीज के सामान्य लक्षण ये हैं।
डायबिटीज के लक्षण
ज़्यादा प्यास लगना
बार-बार यूरिन आना
बहुत भूख लगना
वजन घटना
चिड़चिड़ापन
थकान और कमज़ोरी महसूस होना
कितना होता है नॉर्मल शुगर लेवल
खाने से पहले 100 से कम
खाने के बाद 140 से कम
यह भी पढ़ें: Health Tips: रोज सुबह खाली पेट पिएं हल्दी और काली मिर्च वाला मैजिकल पानी, कई बीमारियों का होगा नाश
डायबिटीज से बचाव के उपाय
रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक
डाइट में करेला, खीरा और टमाटर का जूस शामिल करें
चीनी और मैदा वाले फूड्स से दूरी बनाए
लौकी का जूस पिएं
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
नींद पूरी लें और धूम्रपान या शराब से बचें