.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Db35e2044-52fa-4db6-820b-ee08cf856d8e&w=3840&q=75)
August New Car Launches: भारतीय बाजार में हर महीने कई नई कारों को लॉन्च किया जाता है। इसमें ज्यादातर एसयूवी शामिल होती है, एसयूवी गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में भारतीय वाहन बाजार अगस्त 2025 में कई हाई-प्रोफाइल कार लॉन्च करने वाला है। इस महीने में महिंद्रा, वोल्वो जैसी कंपनियां की कार नए मॉडल के साथ एंट्री करने को तैयार है। आइए जानते हैं अगस्त महीने में किन कारों को पेश और लॉन्च किया जा सकता है।
Volvo XC60 Facelift
वोल्वो कंपनी की ओर से Volvo XC60 के फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में अगस्त 2025 में लॉन्च किया जाएगा। यह एक शानदार एसयूवी है, इसे कंपनी 1 अगस्त 2025 को लॉन्च कर सकती है। यह कार B5 अल्टीमेट वेरिएंट में उपलब्ध होगी, इस कार में आपको कई कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे, इसकी कीमत का खुलासा इसके लॉन्च के साथ ही किया जाएगा
Mercedes-AMG CLE 53 Coupe
मर्सिडीज कंपनी AMG CLE 53 कूपे को अगस्त में लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपने इस कार को 12 अगस्त को लॉन्च करने की तैयारी में है। CLE 53 कूपे एक स्पोर्टी दो-दरवाज़ों वाली कार है जिसमें पैनअमेरिकाना ग्रिल, चौड़े फेंडर और क्वाड एग्जॉस्ट टिप के साथ एक आक्रामक डिज़ाइन है। यह भारत में एएमजी लाइनअप को और मज़बूत करेगा।
New Mahindra compact SUV
महिंद्रा 15 अगस्त को एक नई कॉम्पैक्ट SUV (सब-4 मीटर) लॉन्च करने जा रही है, जो थार से प्रेरित डिजाइन के साथ आएगी। छोटे ओवरहैंग वाले स्पाइड टेस्ट म्लूल्स के आकार से पता चलता है कि यह एक सब 4 मीटर एसयूवी होगी, लेकिन यह बोलेरो रेंज या XUV 3XO से काफी अलग होगी। यह कार 1.2 लीटर या 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च हो सकती है।
VinFast VF7
विनफास्ट VF7 एक इलेक्ट्रिक SUV है जो भारत में अगस्त 2025 में लॉन्च होने को तैयार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 35 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है। विनफास्ट VF7 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है जो BYD Sealion 7 और Hyundai Ioniq 5 को टक्कर देगी। VF7 में सूक्ष्म डिज़ाइन परिवर्तन किए गए हैं, जिसमें चौड़े LED डायनामिक हेडलैंप हैं जो केंद्र में मिलते हैं।