Reliance Jio New Plans: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसे धमाकेदार प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनमें कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ हजारों रुपये के प्रीमियम JioSaavn Pro और Google Gemini AI Pro जैसे सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल रहे हैं। जियो के इन दोनों नए प्लान्स की बाजार में खूब चर्चा हो रही है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस प्रीपेड प्लान की कीमत क्या है और इसमें क्या-क्या बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
329 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जियो का 329 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कम कीमत में ज्यादा फायदा देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में आपको रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा (कुल 42GB डेटा) दिया जाता है। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है।
खास ऑफर्स
इसके अलावा इस प्लान में आपको फ्री JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें विज्ञापन-मुक्त म्यूजिक, अनलिमिटेड गाने डाउनलोड और कॉलर ट्यून की सुविधा मिलती है। साथ ही JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है और 35,100 रुपये की कीमत वाला Google Gemini AI Pro प्लान पूरे 18 महीनों के लिए फ्री मिलता है, जिसमें 5TB क्लाउड स्टोरेज मिलता है।
जियो का 889 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
अगर आप बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आपको जियो का 889 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लेना चाहिए। इसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही रोजाना 1.5GB डेटा (कुल 126GB) मिलता है। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी, लेकिन नेट बंद नहीं होगा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना फ्री 100 SMS की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, 200 रुपये के पैक में 30GB डेटा संग YouTube Premium फ्री
प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
इसके अलावा इस प्लान में भी आपको JioSaavn Pro और JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही 35,100 रुपये की कीमत वाला Google Gemini AI Pro प्लान पूरी अवधि लिए फ्री मिलता है, जिसमें 5TB क्लाउड स्टोरेज मिलता है।
JioSaavn Pro की अलग से क्या कीमत है
बता दें कि JioSaavn Pro Lite शॉर्ट टर्म की कीमत 9 रुपये प्रतिदिन है। मंथली प्लान 99 रुपये प्रति माह है। वहीं स्टूडेंट प्लान 50% छूट के साथ 49 रुपये प्रति माह है।