Electric bike: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती महंगाई किसी से छिपी नहीं है. जिसके चलते लोगों ने पेट्रोल बाइक व कारों को पार्किंग में खड़ा तक कर दिया है. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हाल ही में मार्केट में एक इलेक्ट्रिक बाइक ने धूम मचाई है. इस बाइक से दिल्ली से मेरठ का सफर महज 15 रुपए की कॅास्ट में पूरा हो जाएगा. यही नहीं इस बाइक के अन्य फीचर्स भी शानदार हैं. जिसकी वजह से यह बाइक लॅाच होते ही युवाओं की पहली पसंद बन गई है. यहां हम बात कर रहे हैं रेवोल्ट आरवी 400(Revolt RV 400) की. जिसमें प्रति किलोमीटर पर बहुत कम खर्च आता है.
ये हैं फीचर्स
आपको बता दें कि इसमें पावर के लिए 3.24KWh की बैटरी दी गई है. ऐसे में अगर 7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से देखा जाए तो इस इलेक्ट्रिक बाइक को फुल चार्ज होने में 22.68 रुपये लगेंगे. यहां ध्यान देना जरूरी है कि अलग-अलग राज्यों में इलेक्ट्रिक यूनिट की कीमतें अलग-अलग हैं. ऐसे में यहां हमनें औसत 7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से प्रति किलोमीटर का कॉस्ट (per kilometer cost) निकाला है. जिससे लग रहा है यह बाइक बाजार में धूम मचाने वाली है. फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक बाइक 150 किलोमीटर तक का रेंज देती है. यानी अगर आप इसे फुल चार्ज करते हैं, तो यह बिना रुके 150 किलोमीटर तक चल सकती है. यानी 23 रुपये में आप इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से 150 किलोमीटर तक चल सकते हैं. इसे और भी आसान भाषा में समझें तो आप इस बाइक से 1 रुपये में 6.5 किलोमीटर तक चल सकते हैं.
दिल्ली से मेऱठ तक आएगा इतना खर्च
दिल्ली से मेरठ की दूरी लगभग 80 किमी है. ऐसे में 80 किमी का सफर ये बाइक महज 15 रुपए में पूरा कर रही है. यानी आपको (Revolt RV 400)पर पेट्रोल की कीमतों की चिंता करने की जरूरत नहीं है. नहीं इस बाइक को फुल चार्ज होने में महज 4 घंटे का ही समय लगेगा.