
Nora Fatehi : बॉलीवुड की ग्लैमरस डांसर और एक्ट्रेस नौरा फतेही को आज हर कोई जानता है। उनके डांस मूव्स, स्टाइल और कॉन्फिडेंस का लाखों दीवाने हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस चमक-धमक की दुनिया में नौरा आज राज कर रही हैं, वहाँ तक पहुंचने का उनका सफर बेहद संघर्षों से भरा हुआ रहा है. नौरा का जन्म कनाडा में हुआ था, और उन्होंने वहीं पर अपने शुरुआती साल बिताए। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। इसलिए सिर्फ 16 साल की उम्र में, नौरा ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ काम करना शुरू कर दिया। वो एक सेल्सगर्ल के रूप में एक शॉपिंग मॉल में नौकरी करती थीं, जहाँ उन्हें ग्राहकों को प्रोडक्ट्स बेचने होते थे और दिनभर खड़े रहकर मेहनत करनी पड़ती थी.
आपको जानकर हैरानी होगी कि नौरा को इस काम के बदले सिर्फ ₹11,000 से ₹12,000 रुपये (करीब 200 CAD) ही मिलते थे. एक ग्लैमरस सेलिब्रिटी की जिंदगी जीने वाली नौरा ने कभी महीने भर लगातार काम करके इतनी कम तनख्वाह में गुज़ारा किया था.
उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वे दिन उनके लिए बहुत कठिन थे, लेकिन यही अनुभव उनके आत्मविश्वास और मेहनत की नींव बने। उन्होंने कभी हार नहीं मानी और धीरे-धीरे मॉडलिंग और फिर डांस के जरिए अपनी पहचान बनाई। आज नौरा फतेही एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं, लेकिन उनका ये सफर हमें याद दिलाता है कि कामयाबी का रास्ता मेहनत और संघर्ष से होकर ही गुजरता है.