Diwali Gift Ideas: दिवाली का त्योहार नजदीक है और इस मौके पर दोस्तों या रिश्तेदारों को मिठाई की जगह कुछ उपयोगी देना चाहते हैं, जो उनके रोजाना काम आए और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ले आए तो 5G स्मार्टफोन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आजकल 12 से 15 हजार रुपये के बजट में शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन आसानी से मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इस दिवाली गिफ्त करने के लिए तीन बेहतरीन ऑप्शन कौन-कौन से हो सकते हैं।
CMF Phone 1
अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को फोन देना चाहते हैं, जिसे स्टाइलिश और अलग चीजें पसंद है, तो नथिंग के सब ब्रांड CMF का यह फोन बेस्ट है। इसका अनोखा स्क्रू वाला डिजाइन और बदलने योग्य बैक पैनल इसे सबसे अलग बनाता है। इसमें 6.67 इंट की सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट), MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर, 50MP का मुख्य कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन ऑफर में करीब 14,999 रुपये में मिला जाता है।
Moto G85 5G
कम कीमत में महंगे फोन जैसा लुक देने वाला मोटोरोला का यह स्मार्टफोन गिफ्त के लिए एक शानदार चॉइस है। इसमें प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश और मंहगे फ्लैगशिप फोन्स जैसी 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 की मजबूती के साथ आती है। इसमें Qualcomm का भरोसेमंद Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony कैमरा, 32MP का फ्रंट कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन फेस्टिव ऑफर्स में करीब 15999 रुपये में मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: अब सरकारी नौकरियों पर पड़ा AI का साया! नीदरलैंड सरकार करेगी बड़े पैमाने पर छंटनी; हर साल बचाएगी ₹47,500 करोड़
Vivo T3x 5G
अगर आप माता-पिता या घर के किसी ऐसे सदस्य को फोन देना चाहते हैं, जो वीडियो देखना पसंद करते हैं और बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं, तो यह फोन सबसे अच्छा विकल्प है। इसकी शक्तिशाली 6000 mAh बैटरी एक बार चार्ज करने पर आराम से दो दिन तक का बैकअप देती है।
इस फोन में 6.72 इंच का बड़ा फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ वीडियो देखने का मजा दोगुना कर देता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर और शानदार फोटो के लिए 50MP का मेन रियर कैमरा मिलता है। इस फोन की शुरुआती कीमत करीब 12499 रुपये है।