
Kia Diwali Discount Offer: अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां क्योंकि दिवाली के शुभ अवसर पर किआ मोटर्स अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपनी कुछ गाड़ियों पर 1.6 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं, जीएसटी में कटौती के बाद कई कारों की कीमत में कटौती हुई है। ऐसे में दिवाली के समय कार खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि किया के किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
Kia Sonet
अगर आप Kia Sonet खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस पर आपको कुल 1.03 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि किया सोनेट की एक्स शोरूम कीमत 7.30 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये के बीच है। यह एक बेहद शानदार एसयूवी है, किया सोनेट में कई फीचर्स हैं जो सुरक्षा, मनोरंजन और आराम को ध्यान में रखते हैं। इनमें सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और हिल-असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं।
Kia Seltos
अगर आप किया Seltos खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस दिवाली पर किया Seltos पर 1.47 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये से लेकर 19.81 लाख रुपये तक जाती है। इसे नौ वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। वहीं, इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS सुरक्षा फीचर्स, 6 एयरबैग, हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।
Kia Carens और Carens Clavis
इस दिवाली Kia Carens और Carens Clavis पर 1.42 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Kia Carens की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से लेकर 12.77 लाख रुपये तक है, जबकि Carens Clavis की एक्स-शोरूम कीमत 11.08 लाख रुपये से लेकर 20.71 लाख रुपये के बीच है। इन दोनों को ही कुल आठ वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। Kia Carens में सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल-स्टार्ट असिस्ट, लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तो वहीं, किआ कैरेन्स क्लाविस में कई प्रीमियम फीचर्स हैं, जिनमें LED लाइट्स, 12.25-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल हैं।
Kia Syros
इस दिवाली Kia Syros पर सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है। इसपर 1.6 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.67 लाख रुपये से शुरू होकर 15.64 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें 30-इंच का ट्रिनिटी डिस्प्ले, जो इंफोटेनमेंट, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और क्लाइमेट कंट्रोल को एक साथ जोड़ता है, और लेवल 2 ADAS के साथ 16 ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।