Best cars under 5 lakh: त्योहारी सीजन करीब आ रहा है और अगर आप कम बजट में बेहतरीन माइलेज देने वाली पेट्रोल कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो भारतीय बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद है। पहली बार कार खरीदने वालों और छोटे परिवारों के लिए 5 लाख रुपये तक के बजट में मारुति, टाटा और रेनॉल्ट की ये कारें बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। तो आइए विस्तार से उन कारों में बारे में जानते हैं।
Alto K10
भारत की मि़डिल क्लास परिवारों के लिए Alto K10 देश की सबसे पसंदीदा कार है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3,69,900 रुपये है। इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल मीटर, 6 एयरबैग्स और ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में आती है। ये कार 998cc के K10C पेट्रोल इंजन से चलती है. ये 68 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल-मैनुअल मॉडल 24.39 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट 24.9 किमी/लीटर का माइलेज देता है।
Maruti Suzuki S-Presso
जो लोग कम बजट में SUV जैसा फील और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस चाहते हैं, तो उनके लिए Maruti Suzuki S-Presso बढ़िया ऑप्शन है। इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, सेंटर माउटेड डिजिटल मीटर, ESP और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3,49,900 रुपये है। इसमें 998cc का K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 68.5 PS की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका AMT वेरिएंट 25.30 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है।
Renault Kwid
युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई कार Renault Kwid अपने सेगमेंट में काफी स्टाइलिश और स्पोर्टी दिखती है। इसमें 184mm का बढ़िया ग्राउंड क्लीयरेंस, LED DRLs, सेगमेंट का सबसे बड़ा 8 इंच टचस्क्रीन, रोटरी ऑटोमैटिक डायल और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,29,900 रुपये है। ये कार 999cc के तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन पर काम करती है, जो 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये कार 21.46 से 22.3 किमी/लीटर तक का बेहतरीन माइलेज देने का दावा करती है।
यह भी पढ़ें: 25 KM का माइलेज, कीमत 3.69 लाख से शुरू, दिवाली में घर लाने के लिए सस्ती कारें
Tata Tiago
सेफ्टी और मजबूती के मामले में Tata Tiago अपने सेगमेंट में सबसे आगे मानी जाती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4,69,990 रुपये है। Tata Tiago का पेट्रोल वेरिएंट लगभग 20 किमी/लीटर का माइलेज देने का दावा करता है। इसका शॉर्प और स्पोर्टी लुक, मस्कुलर बॉडी और प्रीमियम इंटीरियर लंबी यात्रों को आरामदायक बनाते हैं। जो लोग सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट फैमिली कार है।