India Most Cheapest Electric Car: देश में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। हाल-फिलहाल में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हुई हैं। एक समय था कि जब इलेक्ट्रिक कारों को डीजल इंजन या सीएनजी वाली गाड़ियों के मुकाबले में अच्छा ऑप्शन नहीं माना जाता था। लेकिन अधिकतर लोग अब इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रूख कर रहे हैं। जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में वृद्धि हुई है। वहीं, कम लागत और बढ़ते चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से भी ज़्यादा से ज़्यादा लोग EV कार की तरफ रूख कर रहे हैं। आज हम आपको भारत में सबसे कम कीमत पर बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताएंगे।
230 कीमी तक देती है रेंज
MG Comet EV भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में से एक है। MG Comet EV की शुरुआती कीमत 4.99 लाख है (Battery-as-a-Service मॉडल के तहत), जबकि इसकी स्टैंडर्ड कीमत 6.99 लाख है। एमजी कॉमेट ईवी एक 4-सीटर इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है। इस माइक्रो-इलेक्ट्रिक हैचबैक कार में 17.3 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल चार्ज में 230 किमी तक का रेंज देती है। यह कार एसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
कार डुअल एयरबैग्स से लैस
वहीं बात अगर इलेक्ट्रिक कार की सेफ्टी की करें तो यह कार डुअल एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा से लैस है। इसमें पावर-फोल्डिंग ORVMs, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और डिस्क ब्रेक्स के साथ ABS + EBD जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इस इलेक्ट्रिक कार को और भी सुरक्षित बनाती हैं। MG Comet EV का लुक बाकी इलेक्ट्रिक कारों से बिल्कुल अलग है। इसका केबिन अंदर से काफी प्रीमियम फील देता है। इसमें Android Auto और Apple CarPlay दोनों ही वायरलेस मिलते हैं, जिससे फोन कनेक्ट करना बहुत आसान हो जाता है।