गर्मी के मौसम में आम तो हर कोई खाता है, लेकिन क्या आपने कभी 2 लाख रुपये का आम देखा है? जापान का यह खास आम सिर्फ स्वाद से नहीं, बल्कि अपनी रॉयल देखभाल और खुशबू से भी चर्चा में रहता है। इसे खाने का सपना हर आम इंसान नहीं देख सकता, क्योंकि ये आम नहीं, लग्ज़री का स्वाद है। आइए जानते हैं इस सबसे महंगे और सबसे खास आम की कहानी जो दुनिया भर के शौकीनों को दीवाना बना चुका है।
मियाज़ाकी आम – स्वाद का शाही ताज
जापान के मियाज़ाकी इलाके में उगाया जाने वाला ये आम ‘एग ऑफ द सन’ यानी 'सूरज का अंडा' कहलाता है। इसकी गहरी लाल रंगत, लाजवाब मिठास और बेहतरीन खुशबू इसे खास बनाती है। यह आम हर साल नीलामी में लाखों की बोली में बिकता है।
हर आम को मिलता है VIP ट्रीटमेंट
इस आम की देखभाल किसी नवाब से कम नहीं होती। हर आम को एक जाल में बांधकर धूल और कीड़ों से बचाया जाता है, साथ ही धूप भी बराबर मिले इसका खास ध्यान रखा जाता है।
एक जोड़ी आम की कीमत 2.7 लाख!
जापान की नीलामी में एक जोड़ी मियाज़ाकी आम की कीमत 2.7 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यही वजह है कि ये दुनिया का सबसे महंगा आम कहलाता है। भारत में भी कुछ किसान इसे उगाने लगे हैं, लेकिन कीमत अभी भी आम लोगों की पहुंच से बाहर है।
स्वाद में नहीं है कोई मुकाबला
इस आम का वजन करीब 350 से 550 ग्राम होता है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और नेचुरल शुगर होती है। इसका रस पीना किसी रॉयल ड्रिंक से कम नहीं लगता।
आम नहीं, लग्ज़री फल है ये
कम उत्पादन और ज्यादा मेहनत के कारण मियाज़ाकी आम को एक लग्ज़री फ्रूट की कैटेगरी में रखा गया है। दुनिया भर में मैंगो लवर्स इसे पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसकी कीमत ही इसकी सबसे बड़ी एक्सक्लूसिविटी है।