
रामायण का सुंदरकांड एक ऐसा अध्याय है जिसे चमत्कारी, ऊर्जा से भरपूर और कल्याणकारी माना जाता है। तुलसीदासजी द्वारा रचित रामचरितमानस के इस भाग में हनुमान जी की वीरता, भक्ति और बुद्धिमत्ता का अद्भुत वर्णन मिलता है। माना जाता है कि सुंदरकांड का नियमित पाठ जीवन की कठिनाइयों को दूर करता है और मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुंदरकांड की कुछ विशेष चौपाइयां इतनी शक्तिशाली होती हैं कि उनका रोजाना पाठ करने से जीवन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सौभाग्य के द्वार खुलते हैं?
चमत्कारी चौपाई
"संकट कटै मिटै सब पीरा,
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥"
सबसे प्रभावशाली
यह चौपाई सुंदरकांड की सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय चौपाइयों में से एक मानी जाती है। इसका अर्थ है— जो भी व्यक्ति वीर हनुमान का स्मरण करता है, उसके सारे संकट कट जाते हैं और सारी पीड़ाएं मिट जाती हैं।यह चौपाई केवल शब्दों का मेल नहीं है, बल्कि इसमें छुपी है एक विशेष ऊर्जा जो मन, मस्तिष्क और आत्मा को सशक्त बनाती है।
क्यों है यह चौपाई इतनी प्रभावशाली?
हनुमान जी को "कष्ट निवारक" कहा गया है। वह केवल बलशाली ही नहीं, बल्कि भक्तों की पुकार पर तुरंत प्रतिक्रिया देने वाले देवता हैं। यह चौपाई एक तरह से हनुमान जी का आह्वान है, जो संकट की घड़ी में रक्षक के रूप में आते हैं। रोज सुबह या शाम इस चौपाई का 11 बार जाप करने से मानसिक तनाव कम होता है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, नकारात्मक विचार दूर होते हैं, कार्यों में सफलता मिलने लगती है...
कैसे करें पाठ?
सुबह स्नान के बाद शांत वातावरण में दीपक और अगरबत्ती जलाकर इस चौपाई का श्रद्धापूर्वक जाप करें। अगर पूरा सुंदरकांड न पढ़ सकें, तो इस एक चौपाई का ही नियमित रूप से पाठ करें। हनुमान जी की कृपा से जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी।