Oneplus Phone: अगर आप भी एक नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जी हां फ्लिपकार्ट पर GOAT सेल चल रही है, जिसमें OnePlus 13R पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। OnePlus 13R एक बेहद ही शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन है। फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के जरिए आप इस फोन को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट की GOAT सेल 17 जुलाई तक चलेगी। इसलिए पहले ही इस डील को अपना बना लें।
वनप्लस पर डिस्काउंट ऑफर
OnePlus 13R स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की एक्चुअल कीमत 44,999 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर चली रही सेल में आप इस फोन को मात्रा 39,898 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी इस फोन पर खास बैंक ऑफर भी दे रही है जिसके बाद इसका प्राइस और भी कम हो जाता है। डिवाइस पर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 4000 रुपये तक का लाभ ले सकते हैं।
फोन के फीचर्स
OnePlus 13R में 6.78-इंच की LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है जो Adreno 750 GPU के साथ आता है। यह फोन कैमरा के मामले में बेहद शानदार है, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 16MP का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।