Realme New: Realme Narzo 90x 5G को भारत में नए कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया गया था। वहीं, अब ये स्मार्टफोन जल्द ही वैलेंटाइन डे से तीसरे कलर वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें कई और शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
नए कलर वेरिएंट किया गया शामिल
आपको बता दें कि Realme Narzo 90x 5G को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था, जिसमें फ्लैश ब्लू और नाइट्रो ब्लू कलर शामिल थे। वहीं, अब इसमें मरून रेड कलर भी शामिल किया जा रहा है। नया कलर वेरिएंट आने की जानकारी Amazon माइक्रोसाइट के जरिए मिली है। नया कलर ऑप्शन भारत में 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे IST से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Amazon और Realme India वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
कितनी है कीमत
आपको बता दे कि Realme Narzo 90x 5G दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB के साथ बाजार में उपलब्ध है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इसके 6GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।
यह भी पढ़ें: OPPO NEW LAUNCH: ओप्पो ने भारत में लॉन्च किया OPPO K14x 5G स्मार्टफोन, जानें कितनी है कीमत
मिलते हैं ये फीचर्स
Realme Narzo 90x 5G फोन में 6.80-इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ये MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है। । यह डिवाइस Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर चलता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
मिलता है दमदार कैमरा
Realme Narzo 90x 5G में AI वाला 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा यूनिट है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, Realme Narzo 90x में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इसमें IP65-रेटेड डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। हैंडसेट में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर है और ये फेशियल रिकग्निशन फीचर को सपोर्ट करता है।