OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफार्म पर सिनेमा प्रेमियों को कुछ नया देखने को मिलेगा। वैसे भी यह वीक ओटीटी लवर्स के लिए खास ही रहने वाला है। नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, और जियो सिनेमा जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर 22 जून से 30 जून के बीच कई मजेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. ड्रामा, थ्रिलर, एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगेगा इस वीकेंड एंटरटेनमेंट में. आइए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते की ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म और वेब सीरीज लिस्ट पर
1- हेड ओवर हील्स
ज़िंदगी में थोड़ा और ड्रामा चाहिए? तो तैयार हो जाइए, क्योंकि 23 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर आ रहा है हेड ओवर हील्स। इस शो की फैन फॉलोइंग काफी ज़बरदस्त है, इसलिए इसका इंतज़ार लोगों को बेसब्री से था।
हेड ओवर हील्स एक दक्षिण कोरियाई सीरीज है। इसमे एक हाई स्कूल की लड़की जादूगर की कहानी है। जो अपने बदकिस्मत पहले प्यार को बचाती है।
2-पंचायत
फुलेरा गांव की कहानी का सीजन एक बार फिर से लौट रहा है। पंचायत का अगला धमाकेदार सीजन 24 जून से अमेजॉन प्राइम पर शुरू किया जाएगा । अभिषेक त्रिपाठी और उनके गांव वालों की यह दिल छू लेने वाली कहानी फिर से हंसी और इमोशन का तड़का लगाएगा। और एक अमिट छाप छोड़ेगी।
3-टास्क फोर्स
अगर आप एक्शन और थ्रिलर के दीवाने हैं तो काउंटडाउन आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। इसी ङफ्ते स्पेशल मिशन पर निकली टास्क फोर्स की यह स्टोरी 25 जून को अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी।
4-आइरन् हार्ट
मार्वल यूनिवर्स की अगली पेशकश ‘आइरन् हार्ट’ 25 जून को रिलीज हो रही है। फैंस इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आने वाली यह कहानी जियो सिनेमा और हॉटस्टार पर दिखाई जाएगी।
5- मिस्त्री
राम कपूर के साथ ढेर सारे ड्रामा के बीच हंसी मजाक और ट्वीस्ट से भरपूर यह सीरीज फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह सीरीज मिस्त्री जियो सिनेमा पर जल्दी आने वाली है।
6- रेड 2
अजय देवगन और रितेश देशमुख की जोड़ी फिल्म रेड 2 देखने को मिलेगी। फिल्म 27 जून को नेटफ्लिक्स पर आएगी। अगर आपने यह फिल्म सिनेमाघर में नही देख पाई है। तो यो फिल्म आप इस हफ्ते घर में बैठे के देख सकते हैं।
7- स्क्विड गेम सीजन 3
नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज स्क्विड गेम सीजन 3 अपने आखिरी पायदान पर है। इस सीरीज का 27 जून से तीसरा और आखरी सीजन दिखाया जाएगा। सस्पेंस, थ्रिलर से भरा इस कोरियन सीरीज ने दुनिया भर में धूम मचा दी थी।