Thomson Launch New TVs: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Thomson ने भारत में दो नए अफोर्डेबल प्राइस वाले Mini LED स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। कंपनी ने नए मॉडल को 65-inch और 75-inch के स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ये भारत के पहले टीवी हैं, जो दो बिल्ट-इन सबवूफर्स और सिक्स-स्पीकर कॉन्फिगरेशन (108W) के साथ आते हैं। ये दोनों स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव होगा और 17 जुलाई से सेल पर उपलब्ध होगा।
टीवी के फीचर्स
नए Thomson Mini LED TV में Mini QD 4K डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जो Dolby Vision, HDR10, HLG को सपोर्ट करता है। थॉमसन का कहना है कि नए मिनी एलईडी टीवी एक विजुअल पावरहाउस है, जो स्मार्ट आई शील्ड, 540 लोकल डिमिंग जोन और डायनामिक बैकलाइट तकनीक जैसी खूबियों से लैस है। इसमें आपको बेजल-लेस, एज-टू-एज डिजाइन मिलता है, जो प्रीमियम मेटल स्टैंड के साथ आता है. इसमें 6 स्पीकर्स मिलते हैं, जो 108W का साउंड आउटपुट देते हैं।
10 हजार से ज्यादा ऐप्स को करता है सपोर्ट
बता दें कि टीवी Google TV पर काम करता है. इसमें वॉयस सर्च, पर्सनलाइज्ड सजेशन और आसान UI मिलेगा। थॉमसन स्मार्ट टीवी में MediaTek प्रोसेसर मिलता है। ये टीवी 2GB RAM + 16GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, 3 HDMI पोर्ट्स और 2 USB पोर्ट्स मिलते हैं। टीवी 10 हजार से ज्यादा ऐप्स को सपोर्ट करता है।
टीवी की कीमत
वहीं, अगर Thomson Mini LED टीवी के कीमत की बात करें, तो 65-इंच मॉडल वाले टीवी की कीमत 61,999 रुपये (प्रमोशनल फेज के बाद 64,999 रुपये) है। जबकि, 75-इंच वर्जन की कीमत 95,999 रुपये रखी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स 17 जुलाई, 2025 से Flipkart पर एक्सक्लूसिवली बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।