योगी राज में बड़ी-बड़ी कंपनियां यूपी में विकास की चादर फैला रही है. जिससे न सिर्फ सूबे के विकास को रफ्तार मिल रही है बल्कि दुनियाभर में योगी के कामों की प्रशंसा हो रही है, योगी ने वो कर दिखाया है जिसे सोचने में भी पिछली सरकारें संकोच करती थी, हाल ही में योगी ने ऐसे फैसले लिए हैं जिसके बाद अब देश ही नहीं दुनियाभर की बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए लाइन में हैं. जिससे न सिर्फ सूबे का विकास तेज होगा बल्कि देश की GDP पर भी योगी के फैसला का असर दिखेगा.
योगी के कामों को दुनिया ने माना लोहा
बता दें योगी ने जो संकल्प लिया है तस्वीर और तकदीर UP की बदलने का, वो अब धीरे-धीरे पूरा हो रहा है. लेकिन इस बीच दो बड़ी कंपनियों ने UP में बंपर निवेश की बात कहीहै, जिससे आम लोगों को भी फायदा होगा, कैसे वो सब आपको बताते हैं लेकिन उससे पहले आपको बता दें योगी के फैसलों को दुनिया ने लोहा माना है जिसके चलते अब बड़ी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां हजारों करोड़ का निवेश करने को तैयार है.
हजारों करोड़ के निवेश से बढ़ेगी GDP
खबरों की मानें तो हाल ही में भारत और रूस मिलकर ब्रह्मोस मिसाइल का एक नया और आधुनिक वर्जन बनाने जा रहे हैं. ये फैसला ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लिया गया है. इस ऑपरेशन में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे. ब्रह्मोस मिसाइल का आधुनिक वर्जन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बनेगा, जिससे लखनऊ के विकास को चार चांद लगेंगे. इसके साथ ही डच सेमीकंडक्टर कंपनी ने 8500 करोड़ रुपये UP में निवेश की योजना बनाई है. कंपनी नोएडा में अपना दूसरा R&D सेंटर खोलने जा रही है, जो खासतौर पर AI और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी पर काम करेगा. इस निवेश से न सिर्फ UP में विकास को रफ्तार मिलेगी बल्कि आम जन के भी सपने साकार होंगे, क्योंकि लोग आएंगे तो नौकरी के अवसर भी खुलेंगे जिससे रोजगार बढ़ेगा और यूपी का कोई भी नौजवान बेरोजगार नहीं रहेगा, ये सबकुछ योगी की नीतियों का ही असर है कि यूपी में लगातार निवेश के लिए अब बड़ी कंपनियां आ रही है, हालांकि UP में निवेश के कारण भी है.
निवेश के पीछे ये बड़ी वजहें?
भ्रष्टाचार पर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति
तेज़ और पारदर्शी औद्योगिक क्लियरेंस सिस्टम
मनचाही जगह पर ज़मीन की उपलब्धता
औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का मजबूत होना
ये सब वजहें दर्शाती है कि यूपी में योगी ने किस हद तक काम किया है, जिसे आज दुनियाभर में नाम मिल रहा है,