दिल्ली नगर निगम में एडिशनल कमीश्नर स्तर के तीन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इन अधिकारियों में से एक अधिकारी को अंडमान निकोबार से और दो अधिकारियों को दिल्ली जल बोर्ड से निगम में लाया जा रहा है। साथ ही दो उपायुक्त स्तर के अधिकारियों को दिल्ली सरकार से स्थानांतरित कर निगम में उपायुक्त पद पर लाया जा रहा है। इन तबादलों को लेकर दिल्ली नगर निगम में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
सूत्रों का कहना है दिल्ली नगर निगम में एडिशनल कमीश्नर स्तर के जिन अधिकारियों को लाया जा रहा है उनमें दिल्ली जल बोर्ड से संजीव कुमार मित्तल, बी एस जलाने तथा सतेंद्र सिंह जो अंडमान निकोबार से लाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली नगर निगम से जिन तीन एडिशनल कमीश्नर को स्थानांतरित किया गया है उनमें एंजल भाटी, स्वाति सचान तथा संतोष राय शामिल हैं।