उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जुलाई 2025 से राज्य के सभी 75 जिलों में तीन प्रमुख अभियानों की शुरुआत करेंगे, जिनकी वो सीधी मॉनिटरिंग स्वयं करेंगे. ये अभियान पर्यावरण, जनस्वास्थ्य और वित्तीय समावेशन को केंद्र में रखते हुए 30 सितंबर तक चलेंगे .
1. वन महोत्सव (पौधरोपण अभियान)
यह अभियान 1–7 जुलाई तक चलेगा, जिसमें 35 करोड़ पौधे पूरे राज्य में लगाए जाने हैं. हर ग्राम पंचायत में ‘ग्राम वन’ का विकास, सड़क किनारे 1.14 करोड़ पौधे, एक्सप्रेसवे पर 2.5 लाख पौधे लगाए जाने हैं.—जैसे बुंदेलखंड, पूर्वांचल जैसे मार्गों पर विशेष रूप से पौधारोपण होगा. इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और ग्रीन कवर बढ़ाना है.
2. संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान
संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1–31 जुलाई तक जबकि दस्तक अभियान 11–31 जुलाई तक चलेगा. इसमें घर-घर जागरूकता, दवा छिड़काव, जलजमाव की सफाई, एंटी-वायरल/एंटी-लार्वा का छिड़काव होगा. इसका लक्ष्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, एन्सेफलाइटिस जैसी बीमारियों पर काबू पाना है. सीएम ने इसको लेकर निर्देश दिए हैं कि प्रशासन, स्वास्थ्य और नगर निकाय सक्रिय भागीदारी करें और स्थानिय रूप से मॉनिटरिंग करें.
3. वित्तीय समावेशन (संतृप्ति अभियान)
यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा. इसकी मुख्य योजनाएँ PMJDY, PMJJBY, PMSBY, APY हैं. इसके अंतर्गत पात्र नागरिकों को जोड़ने, निष्क्रिय जनधन खातों की KYC, नए खातों का निर्माण करने का काम किया जाएगा.
प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर, जिला स्तर पर बैंकर्स कमेटी की बैठक, ब्लॉक-पंचायत स्तर पर अंतरविभागीय सहभागिता, साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी.
सीएम करेंगे मॉनिटरिंग
CM योगी स्वयं इन अभियानों की तीव्र मॉनिटरिंग करेंगे, प्रत्येक जिले में गतिविधियों की समीक्षा और प्रगति की जांच करेंगे. इसके अलावा जिला और ब्लॉक स्तर पर सशक्त नेतृत्व, योजना कार्यान्वयन और जवाबदेही सुनिश्चित होगी.
1 जुलाई से शुरू होने वाले ये तीन अभियान पौधरोपण, स्वास्थ्य और वित्तीय समावेशन उत्तर प्रदेश को हरित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने, संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाने, आर्थिक रूप से कमजोर जन समूहों को बैंकों और पेंशन योजनाओं से जोड़ने में सहायक साबित होंगे. सीएम की निगरानी से अभियानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित होगी, जिससे विकास कार्यों का व्यापक और स्थायी प्रभाव सुनिश्चित होगा.