बुलंदशहर, मंगलवार को दिनदहाड़े युवक अर्जुन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले तीन आरोपियों की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और एक बदमाश पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया है। वही तीसरे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.
खुर्जा में पुलिस ने कुछ ही घण्टे में युवक पर गोलियां चलानी वाले आरोपियों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि तीनों ही दबंग किस्म के बदमाश हैं। पुलिस ने बताया कि देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पीला बम्बा कच्ची पटरी के निकट तीनो बदमाशो के आने की सूचना मिली। पुलिस ने उनको पकड़ने के लिये काम्बिंग करनी शुरू कर दी। जैसे ही बदमाश एक ही बाइक पर वहां पहुँचे तो उन्हें अपने पर शिकंजा कसता महसूस हुआ। तीनो ने अपने को पुलिस से घिरता देख फायरिंग करनी शुरू कर दी। जबावी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जिन्हें जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। सही तीसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि तीनो आरोपियों ने नाम मुकेश, पवन और युवराज डॉन है। तीनो ही खुर्जा के रहने वाले है। बताया कि तीनों ही शातिर किस्म में अपराधी हैं.
बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाशों ने बीते दिन ककराला चौराहे पर दिनदहाड़े अर्जुन को करीब 03 गोलियां मारी थी। बता दें कि मंगलवार को खुर्जा निवासी अर्जुन बुलंदशहर कोर्ट से तारिख कर वापस खुर्जा जा रहा था। तभी ककराला मोड़ पर उसपर बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिससे अर्जुन की हालत गंभीर बनी हुई है.