JIO Recharge Plan: मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों से परेशान यूजर्स के लिए रिलायंस जियो एक ऐसा पोस्टपेड प्लान्स ऑफर करती है, जिससे आप एक रिचार्ज में 3 SIM तक चला सकते हैं। इस प्लान में आपको कॉलिंग, डेटा के साथ-साथ OTT एप्लिकेशन्स और Google Gemini Pro का भी सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके साथ ही 18 महीने के लिए 5TB Google One क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है।
449 वाला फैमिली प्लान
अगर आप अपने घर के दो या तीन मोबाइल नंबरों का अलग-अलग रिचार्ज कराकर थक चुके हैं, तो ये फैमिली प्लान आपके लिए बेस्ट है। इस 449 वाले फैमिली प्लान में एक प्राइमरी अकाउंट के साथ अधिकतम 3 फैमिली ऐड-ऑन सिम जोड़ने की सुविधा मिलती है। इस प्लान में पूरे परिवार के लिए 75 GB शेयर्ड डेटा मिलता है और नया सिम जोड़ने पर 5GB अतिरिक्त डेटा मिलचा है। लिमिट समाप्त होने पर कंबाइंड रूप से 10 रुपये/GB चार्ज लगेगा। इसके अलावा परिवार के सभी नंबरों के लिए JioCinema, JioTV और JioCloud का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है।
749 का फैमिली प्लान
अगर आपको डेटा और OTT एप्लिकेशन्स के अधिक सब्सक्रीप्शन चाहिए, तो आपको 749 रुपये वाला फैमिली प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में भी एक ही प्राइमरी प्लान के साथ अधिकतम 3 फैमिली ऐड-ऑन SIM जोड़ने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें महीने के लिए 100 GB शेयर्ड डेटा और हर नए ऐड ऑन सिम पर 5 GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाता है। इस प्लान में Netflix (Basic) और Amazon Prime Lite का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा JioHotstar, JioCinema और JioTV का भी मुफ्त एक्सेस दिया जाता है।
349 का एंट्री-लेवल प्लान
अगर आपको सिर्फ एक ही नंबर के लिए प्लान चाहिए, तो आप 349 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। इसमें आपको महीने का 350 GB डेटा मिलता है। कंपनी के अनुसार, लिमिट खत्म होने पर 10 रुपये प्रति GB का चार्ज लगेगा। इसके अलावा 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: BSNL का बड़ा धमाका! रिचार्ज के साथ पाएं 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल कवर; जानें प्लान डिटेल्स
कौन सा प्लान चुनना सही
अगर आपके घर में डेटा की खपत सामान्य है, तो आप 449 रुपये वाला फैमिली प्लान ले सकते हैं। वहीं अगर परिवर में लोग फिल्मों, वेब सीरीज के शौखिन है और डेटा का इस्तेमाल ज्यादा है, तो आपके लिए 749 रुपये वाला फैमिली प्लान सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होगा। इससे एक ही रिचार्ज से पति-पत्नी और बच्चों के सिम चलाए जा सकते हैं।