मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर तेज गति से दौड़ रही हरियाणा नंबर प्लेट लगी क्रेटा, गाड़ी बेकाबू होकर फ्लाईओवर पर घुमावदार मोड़ होने के कारण नीचे गिर गई। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो ने घायल हायर सेंटर रेफर कर दिए गए। सभी घायल हरियाणा के गुड़गांव के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार रविवार 12 अप्रैल को दिन में करीब 3.00 बजे थाना छपार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पानीपत खटीमा मार्ग हाइवे पर दिल्ली देहरादून हाईवे कट के लिए बने फ्लाईआवेर के पास घुमाव पर एक क्रेटा गाडी (जिस पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी है) अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, जिसमें गाडी में सवार सभी 05 व्यक्ति गंभीर घायल हो गये।
इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर डॉ रविशंकर व थानाध्यक्ष छपार मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगो की सहायता से दुर्घटना में घायल सभी पाँचों लोगो को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां दौराने उपचार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 03 युवकों सागर, हिमांशु व यश निवासी गण गुडगांव, हरियाणा की मृत्यु हो गयी तथा अन्य 02 युवक वरूण व सुशांत को हायर सेन्टर, मेरठ रेफर किया गया है स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक/घायल के परिजनों को सूचित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सभी लोग हरिद्वार घूमने के लिए आए थे।