पबरसा गांव में दो युवकों में हुई मारपीट की घटना के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए थे। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पबरसा गांव निवासी सुरेश सैनी ने दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें बताया है कि उनका बेटा सागर सैनी कृषि विश्वविद्यालय में कैंटीन चलाता है। घटना के समय वह कैंटीन जा रहा था।
पथराव में तीन लोग घायल हो गए
आरोप है कि गांव निवासी मुकुल ने उसे रोककर गाली गलौज की। किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट हो गई थी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पत्थरबाजी कर दी। पथराव में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने सायरन बजाती हुई गांव पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए। सुरेश सैनी पक्ष के लोग ने सीओ दौराला दफ्तर पहुंचे, कार्रवाई की मांग की।
जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
मंगलवार को इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दौराला इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह ने बताया, आरोपी पक्ष ने ट्रैक्टर पर पथराव किया था, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपित भाग गए। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।