DU PhD Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पूरा कर चुके छात्रों के लिए पीएचडी में सीधे दाखिले का आज आखिरी मौका है। सत्र 2026-27 के तहत योग्य उम्मीदवार आज यानि 16 सितंबर तक यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितंबर तय की गई थी, जिसे यूनिवर्सिटी ने बढ़ाकर 16 सितंबर किया था।
सीधे पीएचडी में एडमिशन
बता दें कि यह विशेष मौका उन छात्रों को दिया जा रहा है, जिन्होंने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी और यूजीसीएफ के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी से 4 साल की ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की है। ऐसे एलिजिबल छात्रों को डीयू ने सीधे पीएचडी में एडमिशन के लिए अलग व्यवस्था की है।
मास्टर डिग्री की जरूरत नहीं
बता दें कि डीयू के इस नए नियम के तहत 4 साल की यूजी डिग्री पूरी करने वाले छात्रों को मास्टर डिग्री करने की आवश्यकता नहीं है। वे सीधे पीएचडी में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई
1. सबसे पहली डीयू की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
2. इसके बाद पीएचडी सेक्शन में जाकर अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अकाउंट बनाएं।
3. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
4. मांगे गए जरूरी दस्तावेज और रिसर्च प्रोपजल अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
रिसर्च प्रपोजल भी समय पर अपडेट करें
यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म भरने, फीस भरने और रिसर्च प्रपोजल में किसी भी प्रकार का संसोधन करने का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें और विषयवार शेड्यूल की जानकारी के लिए लगातार ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।