
IBPS RRB Vacancy 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से निकली रीजनल रूरल बैंकों में भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानि 28 सितंबर को आखिरी तारीख है। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13,294 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल साइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Officers (Scale-I, II & III) under RRBs (CRP-RRBs-XIV) के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
STEP 4. इसके बाद लॉग इन कर के अन्य डिटेल भरकर फॉर्म भरें।
STEP 5. हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें।
STEP 6. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
आपको बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक बार बढ़ाया जा चुका है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 28 सितंबर किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13,294 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट क्लर्क के 8022, ऑफिसर स्केल 1 के 3928, ऑफिसर स्केल 2 के 1142, ऑफिसर स्केल 3 के 202 पद शामिल है।
कब होगी भर्ती परीक्षा
प्रीलिम्स परीक्षा- नवंबर 2025
प्रीलिम्स रिजल्ट- दिसंबर 2025/जनवरी 2026
मेंस परीक्षा- दिसंबर 2025/ फरवरी 2026