
UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त होने वाली है। जो भी उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4543 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी और आज यानी 11 सितंबर 2025 को आवेदन फॉर्म भरने का अंतिम दिन है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद (OTR) पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
STEP 3. लॉग इन में जाकर अन्य डिटेल भरें
STEP 4. कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
STEP 5. भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
उत्तर प्रदेश एसआई के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। वहीं, उम्र सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, तो वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा।