CSIR UGC NET June 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार का आज, 29 जून 2025, अंतिम दिन है। जिन अभ्यर्थियों ने सीएसआईआर यूजीसी सत्र 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और अपने आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती को सुधारना चाहते हैं, उनके पास आज रात 11:59 बजे तक का ही समय है। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर लॉगइन कर फॉर्म एडिट करना होगा।
आवेदन फॉर्म में ऐसे करें सुधार
STEP 1. सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “CSIR UGC NET जून परीक्षा 2025” के लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. लॉग इन करने के लिए अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगइन करें।
STEP 4. अब अपने आवेदन फॉर्म पर जाएं और जरूरत के अनुसार सुधार करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।
26 से 28 जुलाई तक परीक्षा का आयोजन
बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन 26 से 28 जुलाई, 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) माध्यम में होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) के साथ तीन भाग होंगे। बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 का सुधार विंडो बंद होने से पहले ही अपने फॉर्म में हुई गलती को ठीक कर लें। एक बार सुधार की अवधि समाप्त हो जाने के बाद, किसी भी प्रकार के बदलाव या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।