
Bank Job: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 300 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 29 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 348 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सभी नियुक्तियां देशभर के 22 अलग-अलग जिलों में की जाएंगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: IB Vacancy 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो ACIO II भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी श्रेणियों के लिए एक ही आवेदन शुल्क तय किया गया है, सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।