.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D5fed717b-d44f-43e7-8974-3fd73994249f&w=3840&q=75)
IBPS Clerk Vacancy: आईबीपीएस की ओर से निकाली गई क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख आज यानि 21 अगस्त 2025 है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 10,277 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2025 में आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद बेसिक डिटेल्स भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
STEP 4. इसके बाद सभी जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अब फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन शुल्क और आयुसीमा
आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, अगर उम्र की बात करें तो फिर अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल/OBC/EWS उम्मीदवारों को 850 रुपए का शुल्क जमा करना होगा, वहीं SC/ST/PWD के उम्मीदवारों को 175 रुपए का शुल्क देना होगा।
किन बैंकों में होगी भर्ती
इन पदों की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, पहली प्रारंभिक परीक्षा और दूसरी मुख्य परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2025 में होगी और मुख्य परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रकिया के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक समेत 11 सरकारी बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों पर उम्मीदवार नियुक्त किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे स्केल के अनुसार 24,050 – 64,480 रूपये दिए जाएंगे।