.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dfb5d951a-250a-4a21-8dbe-d29dccc9f814&w=3840&q=75)
Union Bank Recruitment 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वेल्थ मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसके आवेदन की अंतिम तारीख आज यानि 25 अगस्त 2025 है। इस भर्ती के तहत कुल 250 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Recruitment Section में जाकर Wealth Manager Application Link पर क्लिक करें।
STEP 3. रजिस्ट्रेशन करें और अपनी जानकारी भरें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
STEP 5. जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
STEP 6. इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें और उसकी कॉपी डाउनलोड कर लें।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन का चयन तीन चरणों में किया जाएगा, सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसके बाद ग्रुप डिस्कशन होगा, फिर पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क जमा करना होगा, तो वहीं, एससी, एसटी, PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 177 रुपये शुल्क जमा करना होगा।