Aaj Ka Panchang 5 June 2025: आज ज्येष्ठ माह की शुक्ल दशमी है. इस दिन सनातन धर्म में हर साल गंगा दशहरा मनाया जाता है. गंगा दशहरा मनाने के पीछे वैसे से कई कहानियां बताक गई गई हैं. लेकिन जो सबसे प्रचलति है इस दिन गंगा मां का धरती पर अवतरण हुआ था. जिसके उपलक्ष्य में गंगा दशहरा मनाया जाता है. इस अवसर पर गंगा स्नान और दान से सभी संकट दूर होते हैं. साथ ही मनुष्य का पाप भी उतर जाता है. ऐसा माना जाता है.
करते हैं तर्पण
आज के दिन सनातन धर्म में पितरों के उद्धार के लिए तर्पण किया जाता है. जल का दान करने से भी आपको पुण्य लाभ होगा. प्यासे जीवों को पानी पिलाएं. आज गंगा दशहरा के साथ गुरुवार व्रत है. इसमें भगवान विष्णु की पूजा पंचामृत, अक्षत्, पीले फूल, धूप, दीप, तुलसी के पत्ते आदि से करें. श्रीहरि को गुड़, चने की दाल और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.
विवाह का योग
गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. कुंडली का गुरु दोष मिटता है. विवाह के जल्द योग बनते हैं. पति और पति साथ में गुरुवार व्रत करें और विष्णु पूजा करेंगे तो उनका दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाएगा. पूजा के समय गुरुवार की व्रत कथा सुनें. आज के दिन पीले वस्त्र, हल्दी, पीला चंदन, पीले चावल, गुड़, बेसन, चने की दाल का दान करें. इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा. आज गुरु के बीज मंत्र का जाप करने से भी फायदा होता है.
शुभ मुहूर्त
आज की तिथि- दशमी – 02:15 ए एम, जून 06 तक, उसके बाद एकादशी
आज का नक्षत्र- हस्त – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- तैतिल – 01:02 पी एम तक, गर – 02:15 ए एम, जून 06 तक, फिर वणिज
आज का योग- सिद्धि – 09:14 ए एम तक, फिर व्यतीपात
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- कन्या
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:17 पी एम
चन्द्रोदय- 02:08 पी एम
चन्द्रास्त- 02:00 ए एम, जून 06
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:52 ए एम से 12:48 पी एम
अमृत काल: 11:49 पी एम से 01:37 ए एम, जून 06
विजय मुहूर्त: 02:39 पी एम से 03:34 पी एम