Aaj Ka Panchang 29 May 2025: गुरुवार को यानि आज 29 मई को रंभा तीज है. यह ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, आर्द्रा नक्षत्र, शूल योग, तैतिल करण, दक्षिण का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है..रंभा तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. मान्यता है कि सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए रंभी तीज मनाती हैं.
पूजा विधि
सनातन धर्म मान्यता के अनुसार, गुरुवार व्रत में भगवान विष्णु के साथ केले के पौधे और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करते हैं. साथ ही विष्णु को पीले फूल, हल्दी, अक्षत्, पीले वस्त्र, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, गुड़, चने की दान, धूप, दीप आदि अर्पित करते हैं. फिर विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम, गरुवार व्रत कथा आदि पढ़ते हैं और अंत में विष्णु जी की आरती करते हैं.
पंचाग व शुभ मुहूर्त
आज की तिथि- तृतीया – 11:18 पी एम तक, उसके बाद चतुर्थी
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 10:38 पी एम तक, फिर पुनर्वसु
आज का करण- तैतिल – 12:31 पी एम तक, गर – 11:18 पी एम तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- शूल – 03:47 पी एम तक, उसके बाद गण्ड
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- मिथुन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:24 ए एम
सूर्यास्त- 07:13 पी एम
चन्द्रोदय- 07:08 ए एम
चन्द्रास्त- 09:59 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: 10:38 पी एम से 05:24 ए एम, मई 30
रवि योग: 10:38 पी एम से 05:24 ए एम, मई 30
ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एम
अमृत काल: 01:24 पी एम से 02:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:37 पी एम से 03:32 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, मई 30