Bollywood Breaking News: हालही में 26 फरवरी को हुई रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रॉयल वेडिंग इंटरनेट पर वायरल हो गई। कपल ने उदयपुर में अपनी शादी संपन्न की जिसमें उन्होंने आंध्रा और कोडावा रीति रिवाज़ अपनाए। इंटरनेट पर हर जगह उनकी शादी के चर्चों ने धूम मचा दी। पर इस नए कपल के वेडिंग लुक में कपड़ों ने नहीं बल्की उनकी जूलरी ने सुर्खियां बटोरी।
कैसे बने गोल्ड कपल
इंटरनेट यूजर्स ने रश्मिका और विजय की वेडिंग को रोयल ही नहीं बल्कि डिवाइन वेडिंग बताया। साथ ही सोशल मीडिया पर इनके लुक को देखकर लोगों ने इन्हें गोल्ड कपल के नाम से वायरल कर दिया। इनके वेडिंग लुक में हैवी गोल्ड जूलरी ने सुर्खियां बनाई जिसने इनके रॉयल आउटफिट को कॉम्पलिमेंट किया। सिर से लेकर पैर तक कपल हैवी गोल्ड जूलरी में नजर आया।
रॉयल दूल्हा विजय बने दूल्हों के लिए नए ट्रेंड़सेटर
इस रोयल वेडिंग में दुल्हन ही नहीं बल्कि दूल्हे का लुक भी लोगों को बहुत पसंद आया। विजय भी गोल्ड जूलरी में नजर आए। विजय का जूलरी पहनना ट्रेंडसेटर बन गया। रॉयल दूल्हा बने विजय ने ट्रैडिशनल टेंपल जूलरी पहनकर फैशन वर्ल्ड में ही नहीं पर दूल्हों के वेडिंग लुक में भी नया ट्रेंड सेट किया है।
रश्मिका और विजय का फुल वेडिंग लुक
रश्मिका और विजय के वेडिंग लुक में साउथ इंडियन संस्कृति की झलक नजर आई। रश्मिका ने व्हाइट और पेस्टल वेडिंग ट्रेंड को ब्रेक करके रेड, ऑरेंज और गोल्ड के कॉम्बिनेशन के आउटफिट को अपनाया जो बेहद एलीगेंट लगा। उनकी बोल्ड रेड बॉर्डर की रिच रस्ट साड़ी ड्रेप पर टेंपल हाउस मोटिफ की कारीगरी है जिसमें हैदराबाद हैरिटेज की झलक दिखती है। रश्मिका ने अपने गोल्डन वेल पर विजय के लिए एक रोमांटिक नोट लिखवाया जिसमें उन्होंने विजय से अपने प्यार को जताते हुए कहा- इन एव्री लाइफटाइम (हर जन्म में)। रश्मिका ने भी भारी भरकम गोल्ड जूलरी पहनी जिसमें हैवी मल्टीलेयर गोल्ड टेंपल नेकलेस, जिसमें ब्रॉड टेंपल चोकर, मेंगो स्टाइल लॉन्ग चेन, कासू माला ने उनके लुक को रॉयल बनाया। उन्होंने गोल्ड चेन अटैच्ड झुमके, टीका, माथा पट्टी, शोल्डर गोल्ड कफ, गोल्ड कड़े, कमरबंद, पेली बसिंगा (माथे पर बांधा गया पवित्र थ्रेड), गोल्ड हेयर एक्सेसरी (पूला जादा), फ्लोरल मोटिफ हाथफूल और गोल्ड रिंग के साथ अपना वेडिंग लुक कंपलीट किया। साथ ही मिनिमल मेकअप और न्यूड लिप्स ने उनके लुक को क्लासी और एलीगेंट रखा।
एक्टर एंटीक और ट्रैडिशनल टेंपल
वहीं विजय भी दूल्हे के गेटअप में किसी राजा महाराजा से कम नहीं लगे। रॉयल दूल्हा विजय ने कई स्टीरियोटाइप ब्रेक किए। एक्टर एंटीक और ट्रैडिशनल टेंपल जूलरी और बेयर चेस्ट, धोती में रफ एंड टफ लुक में नजर आए। एक्टर ने आइवरी धोती के साथ रेड एंड गोल्ड अंगवस्त्रम पहना। विजय ने गोल्ड ईयर स्टड, गोल्ड रिंग, लॉन्ग टेंपल स्टेटमेंट नेकलेस, कासु माला, माथे पर पेली बसिंगा, आर्म कफ, रिस्ट कफ, एंकल कड़ा (कोलुसू), टेंपल हरम, गोल्ड (ओड्डियनम) बेल्ट पहनी। विजय ने गाल पर काला टीका (दृष्टि बोट्टू) और हाथों और पैरों में आलता भी लगाया। मूंछों और हल्की दाढ़ी के साथ उन्होंने वेट हेयर लुक मेनटेन किया। उनका हैरिटेज ग्रूम लुक शादियों में सालों तक याद रखा जाएगा।
सोशल मीडिया और फैंस का रिएकशन
यूजर्स को रश्मिका और विजय का वेडिंग लुक इतना पसंद आया कि उनकी नजरें विजय और रश्मिका फोटोज देखती ही रह गईं। फैंस ने इनकी शादी को दिखावटी नहीं, बल्कि रियल इमोशनंस से भरी ट्रे़डिशनल वेडिंग बताकर सोशल मीडिया पर जमकर लाइक और शेयर करीं। उन्होंने यह भी कहा कि इस शादी में आज कल की शादियों की तरह कोई बनावटीपन नहीं था पर सादगी, संस्कृति और डिवाइन मोमेंट की झलक थी। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें शादी की बधाई देते हुए नए जीवन की शुभकामनाएं दी।