UGC NET June 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम की आंसर की 6 जुलाई को जारी की गई थी। वहीं, यूजीसी नेट जून परीक्षा की आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्द करने की अंतिम तारीख कल यानि 8 जुलाई है। 8 जुलाई को ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति कैसे दर्ज करें
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद आंसर की सेक्शन में जाएं।
STEP 3. फिर यूजीसी नेट जून 2025 प्रेश्नोत्तर आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
STEP 4. इसके बाद अपनी सारी डिटेल्स डालकर लॉग इन करें।
STEP 5. अब जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्द करनी है, उस पर क्लिक करें।
STEP 6. इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
प्रति प्रश्न 200 रुपये देने होंगे
आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर 6 जुलाई 2025 को खुल गई थी है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की द्वारा अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर वे उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर से अंसतुष्ट हैं तो वे कल यानि 8 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। अगर आपके द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही पायी जाती है तो उसके लिए आपको अंक प्रदान किए जाएंगे। बता दें कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये देने होंगे, बिना शुल्क जमा किये गए ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएंगा।