देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है।जिसमें केरल से लेकर महाराष्ट्र, उत्तर भारत और कर्नाटक जैसे नाम शामिल हैं. जहाँ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. बता दें, सपनों का शहर मुंबई में लगातार 3 दिनों से बारिश का दौर चल रहा है. जिसके कारण लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं. Delhi- mumbai में अलर्ट जारी मौसम विभाग के मुताबिक (IMD) दिल्ली, पंजाब, मुंबई, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी कर दिया है. इन जगहों पर 30-40 KM प्रति घंटा तेज रफ्तार से आंधी तूफान चलने की आशंका बताई जा रही है. वहीं दिल्ली -NCR में आंशिक रूप से हर तरफ बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान की बात करें तो 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-29 तक रहेगा. बारिश के चलते बीच बीच में उमस बनती रहेगी. लेकिन गर्मी से राहत भी रहेगी. राजस्थान और बिहार के हाल राजस्थान में नौतपा के साथ मौसम ने ही करवट बदल दी. पिछले 24 घंटे में जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश और धूल भरी आंधी हुई है. वहीं पटना में मंगलवार को आसमान में बादल छानेर के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 14 जिलों में मंगलवार को आंधी आने की चेतावनी दी है.।