.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D229c132c-e85e-4dcf-82d9-0ac39f2d0290&w=3840&q=75)
Bulandshahr News :देश में भले ही तीन तलाक पर सरकार ने रोक लगा दी हो, लेकिन आज भी तीन तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला यूपी के बुलंदशहर का है, जहां एक घोड़ा तांगा चलने वाले ने अपनी बेगम को महज इसीलिए तीन तलाक दे डाला क्यों कि वो अपने पिता से पति की अतिरिक्त दहेज में पिकअप दिलाने की मांग पूरी न करा सकी। दरअसल घोड़ा तांगा चालक शौहर की निकाह के बाद जिज्ञासा बढ़ गई और घोड़ा तांगा छोड़ गाड़ी चलाना चाहता था। मामले को लेकर पीड़िता ने पति, सास ससुर सहित 5 लोगों के खिलाफ सिकंद्राबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
बुलंदशहर के सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर निवासी रुखसार का निकाह 22.10.2019 को मौ. आसिफ पुत्र अब्दुल सलाम निवासी खरखौदा, मेरठ के साथ हुआ था. निकाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर पिता ने बेटी को ससुराल रुखसत किया था। आरोप है कि दिए गए दान दहेज से विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे, निकाह के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज में पिकअप गाड़ी की मांग की जाने लगी.
जिसे मायके पक्ष द्वारा पूरी करने में असमर्थता जताने पर ससुरालीजनो द्वारा शारीरिक मानसिक शोषण किया जाने लगा, भूखा प्यासा रख यातनाएं दी जाने लगी। म मुकदमा कोर्ट में डालने पर फैसला कर लिया लेकिन अतिरिक्त दहेज में पिकअप गाड़ी की जिज्ञासा खत्म नहीं हुई. विवाहिता का पति आसिफ निकाह से पूर्व घोड़ा तांगा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था लेकिन अब वो घोड़ा तांगा छोड़कर पिकअप चलना चाहता था, अतिरिक्त दहेज में पिकअप न मिलने पर बेगम को तीन तलाक दे डाला, आरोप है कि स्त्री धन और बच्चे को छीन लिया और घर से निकाल दिया. पीड़िता ने अपने पति मो. आसिफ, सास जमीला, ससुर अब्दुल सलाम, देवर मो.आरिफ व कैफ निवासीगण खरखोदा मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.