
Township in Meerut: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ को एक नई सौगात देते हुए सोमवार को न्यू टाउनशिप परियोजना की आधारशिला रखी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह योजना ‘नए मेरठ’ की नींव रखेगी, जहां लोगों को सस्ती और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस टाउनशिप में आवास, उद्योग और व्यवसायिक ज़ोन एक ही जगह पर विकसित किए जाएंगे, जिससे लोगों को रोजगार, व्यापार और आवास की सुविधा एक साथ मिल सकेगी.
सस्ते घर और स्मार्ट जीवनशैली
मुख्यमंत्री योगी ने इस योजना को मेरठ के नागरिकों के लिए सस्ती और स्मार्ट जीवनशैली की ओर एक कदम बताया. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत लोगों को सस्ते दामों में मकान मिलेंगे, जिससे मध्यमवर्ग और आम जनता को लाभ होगा. साथ ही, टाउनशिप में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुव्यवस्थित प्लानिंग की जाएगी, जो मेरठ को स्मार्ट सिटी विजन की दिशा में आगे ले जाएगी.
यह भी पढ़ेंःUP News: गोरखपुर में पत्नी ने दी नीले ड्रम की धमकी, पति ने प्रेमी से करवा दी शादी
पश्चिमी यूपी के विकास में मेरठ की भूमिका
सीएम योगी ने संकेत दिया कि आने वाले वर्षों में मेरठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का केंद्र बनकर उभरेगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जनता और अधिकारियों की मौजूदगी रही, जिन्होंने मुख्यमंत्री की इस पहल का स्वागत किया. शहरवासियों ने इसे मेरठ के उज्जवल भविष्य की शुरुआत करार दिया.
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नवीन टाउनशिप परियोजना के भूमि पूजन/शिलान्यास एवं उद्यमियों को ऋण वितरण व स्वयं सहायता समूहों को सहायता राशि के वितरण हेतु मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में... https://t.co/LqVE6Q0E4D
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 4, 2025