Box Office Collection : साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है और इसकी झलक एडवांस टिकट बुकिंग में भी देखने को मिल रही है। सिनेमाघरों में टिकटों की बिक्री शुरू होते ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
एडवांस बुकिंग में बना बड़ा रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने प्री-सेल्स के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ‘जना नायकन’ के प्री-टिकट सेल के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया है. इससे साफ है कि यश की फिल्म के लिए दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म की टिकट बिक्री बढ़ने के साथ इसकी शुरुआती कमाई को लेकर भी उम्मीदें मजबूत हो गई हैं. हालांकि वास्तविक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का पता रिलीज के बाद ही चलेगा.
यश के साथ नजर आएंगे ये सितारे
‘टॉक्सिक’ में यश मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म में उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और कई अन्य कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसकी कहानी और विजुअल ट्रीटमेंट को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा है.
अब ‘धुरंधर 2’ से होगी टक्कर?
फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर अब इसकी तुलना आने वाली बड़ी फिल्मों से की जा रही है. खासतौर पर ‘धुरंधर 2’ के साथ संभावित मुकाबले को लेकर फैंस के बीच चर्चा तेज है। दोनों फिल्मों की लोकप्रियता को देखते हुए बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.
फिलहाल ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े यश के स्टारडम और फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदों की मजबूत तस्वीर पेश कर रहे हैं. अब नजर रिलीज के बाद इसके पहले दिन के कलेक्शन और आगे की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पर रहेगी.