Toyota Glanza Launch: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Glanza का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई Glanza को E, S, G, V और V (O) सहित पांच वेरिएंट में पेश किया गया है। इस नई कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 10.49 लाख तक जाती है। इस नई Glanza में नया फ्रंट डिजाइन, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और कई नए फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस नई Glanza में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कैसा है डिजाइन
नई टोयोटा ग्लैंजा के फ्रंट डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसमें एक नया बड़ा ग्रिल, बदले हुए एलईडी फॉग लैंप और नया शॉर्क फिन एंटीना दिाय गया है। कंपनी ने दो नए रंगों में पेश किया है, जिसमें डिजिटल टील ग्रीन और ब्लूइश ब्लैक कलर शामिल है।
मिलते हैं ये फीचर्स
इसमें नई लेदरट जैसी सीट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कूलिंग वेंट के साथ वायरलेस फोन चार्जर मिलता है। इसके अलावा इसमें चार स्पीकर और दो ट्वीटर वाला Clarion ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है. कार में 9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
इंजन और माइलेज
नई ग्लैंजा में अब 1.2 लीटर का नया 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83hp की पावर देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल मैनुअल का माइलेज 23.80kmpl और AMT की 24.77kmpl है। CNG वर्जन में मैनुअल और AMT दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। CNG मैनुअल की दावा की गई माइलेज 33.61km/kg और AMT की 34.47km/kg है।
यह भी पढ़ें: Car Cleaning Tips: धो ली कार फिर भी आ रही बदबू? तुरंत चेक करें ये छिपी हुई जगहें
Baleno से कैसे है अलग
बता दें कि नई ग्लैंजा मारुति सुजुकी बलेनो पर ही आधारित है और दोनों का इंजन समान है। हालांकि ग्लैंजा का फ्रंट लुक अलग है और इसमें टोयोटा की अपनी ब्रांडिंग मिलती है। बलेनो की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये है, यानि ग्लैंजा बलेनो से लगभग 1 लाख रुपये महंगी है। भारतीय बाजार में नई टोयोटा ग्लैंजा का सीधा मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई i20 और टाटा अल्टोज जैसी कारों से रहेगा।