Toyota Hilux Launch: टोयोटा ने भारत में अपनी दमदार पिकअप ट्रक Hilux का 9वां जनरेशन मॉडल आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। नई Hilux की शुरुआती कीमत 31.99 लाख (एक्स शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसमें नया लुक, आधुनिक फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी दी है। जबकि इसमें IMV बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लैटफॉर्म और डबल कैब बॉडी स्टाइल पहले जैसा ही रखा गया है।
कलर ऑप्शन
आपको बता दें कि नई Hilux को 6 रंगों में पेश किया गया है, जिसमें Sulphur Metallic, Platinum Pearl White Metallic, Attitude Black+, Ash, Emotional Red and Super White कलर शामिल है।
मिलेंगे ये फीचर्स
नई Hilux में आगे की तरफ नए पतले LED हेडलैंप, हनीकॉम्ब ग्रिल और पारंपरिक लोगो की जगह बड़े अक्षरों में लिखा Toyota नेमप्लेट दिया गया है। वहीं आगे के बंपर पर दोनों तरफ के चौकोर काले एयर इंटेक्स दिए गए हैं। इसका निटा हिस्सा काफी आक्रामक दिखता है जिसमें मजबूत क्रीज, चौड़े एयर एंटेक्स, एक सिल्वर स्किड प्लेट और 2 LED फॉग लैंप शामिल हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिए इसमें 7 SRS एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट के साथ ABS, इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और फोर्स लिमिटर वाले फ्रंट सीटबेल्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें आगे और पीछे पार्किंग सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमें पैनोरमिक व्यू मॉनिटर और आधुनिक ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Avore New Launch: भारत में लॉन्च हुई Avore EX इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज में चलेगी 260 KM; जानें कीमत
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Hilux में 2.8 लीटर, 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 204hp की पावर और 500nm का टॉर्क जनरेट करता है। अब यह सिर्फ 6 स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में ही उपलब्ध होगी। मैनुअल ट्रांसमिशन बंद कर दिया गया है। जबकि टोयोटा ने 4x4 वर्जन के साथ एक नए रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट के साथ लाइनअप का विस्तार किया है। हालांकि, Hilux में Toyota का 48V नियो ड्राइव माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम नहीं दिया गया है।
हर वेरिएंट और कीमत
4X4 VX, AT- Rs. 3,669,000
4X4 GX, AT- Rs. 3,369,000
4X2 GX, AT- Rs. 3,199,000