Toyota New Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इस रेस में दिग्गज कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में अपनी पहली 100% इलेक्ट्रिक एसयूवी Urban Cruiser Ebella EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार शानदार लुक, 500 किलोमीटर से ज्यादा की दमदार रेंज और हाई-टेक फीचर्स से लैस है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
मिलेंगे कई कलर ऑप्शन
इस इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन को और आकर्षक बनाने के लिए कई कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें Cafe White, Bluish Black, Gaming Grey, Sportin Red और Enticing Silver कलर शामिल है। इसके डुअल-टोन विकल्पों में Cafe White, Land Breeze Green, Sportin Red और Enticing Silver शामिल हैं। इन सभी डुअल-टोन विकल्पों में कार का छत ब्लैक कलर की दी गई है।
बैटरी और रेंज
इस कार में 61 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरा चार्ज करने पर यह कार 543 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। यह कार 171hp की पावर और 193nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे मात्र 45 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Hero MotoCorp New Launch: हाई-टेक फीचर्स के साथ Hero Super Splendor XTEC 2.0 हुई लॉन्च, जानें कीमत
मिलेंगे दमदार फीचर्स
इस नए इलेक्ट्रिक कार में अंदर से ब्लैक और ब्राउन रंगों वाला डुअल-टोन इंटीरियर दिया गया है। इसके अलावा कार के अंदर 10.25 इंच का डिजिटल मीटर और 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग पैड, JBL साउंड सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, डायल-टाइप गियर शिफ्ट नॉब, एयर प्यूरीफायर, क्लाइमेट कंट्रोल और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के मामले में टोयोटा ने कोई समझौता नहीं किया है। इस कार में 7 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 360-डिग्री कैमरा मिलता है। साथ ही इसमें इसमें Level-2 ADAS तकनीक दिया गया है। जो सड़क पर चलते समय गाड़ी को अपने आप लेन में रखने, टक्कर से बचाने और रफ्तार को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
कितनी है कीमत
वहीं इसके कीमत की बात करें, तो टोयोटा ने अभी इसके सबसे टॉप मॉडल (E3 वेरिएंट) की कीमत का खुलासा किया है। इसके टॉप मॉडल की कीमत ₹23.60 लाख (एक्स-शोरूम) है।