
मुजफ्फरनगर। नगर के व्यस्ततम मार्ग रुड़की रोड पर चंद्रा सिनेमा के सामने सड़क पर रॉंग साइड सेसाइड गाडी निकालने का प्रयास कर रहे लोगों को ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा रोका गया तो कार सवारों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की कर सड़क पर ही उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। मारपीट के बाद आरोपी कार में चार साल की बच्ची को अंदर ही लॉक कर फरार हो गए। पुलिस ने कार का शीशा तोडकर बच्ची को बेसुध अवस्था में बहार निकाला। पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई है।
रविवार को शहर में गुरुनानक देव जी महारा के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। इस कारण सरवट चौक समेत सभी।
मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। जाम के कारण देर रात आर्टिका कार सवार चंद्रा सिनेमा के समय रॉग साइड से अपनी कार को निकालने लगे, जिससे मौके पर दूसरी ओर भी सड़क पर रांग साइड वाहन आने से जाम लग गया। ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हवलदार जामिन अली ने कार सवारो को रॉग साइड आने का विरोध किया तो कार सवारों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता कर दी। उसके बाद विवाद बढने पर कार सवारों ने गाड़ी से उतरकर भीड़ के सामने ही सरेआम ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ जबरदस्त मारपीट की, जिससे उसकी वर्दी भी फट गयी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने के बाद हमलावर मौके पर हंगामा होने पर कार में 4 साल की बच्ची को लॉक कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से थाने पर खडा करा दिया। वही ट्रैफिक पुलिसकर्मी का मैडिकल कराकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी जतिन निवासी रामपुरी को हिरासत में लिया है।
कार का शीशा तोडकर बच्ची को निकाला बाहर
मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले कार सवार आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट कर कार को सडक किनारे खडी कर लॉक करने के पश्चात फरार हो गए। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा मौके पर पहुंचे। कार में टार्च मारकर देखा गया कि कार के अंदर एक चार साल की बच्ची बंद है। पुलिस ने काफी देर तक कार को खोलने का प्रयास किया, लेकिन कार नहीं खुली। मानवता के आधार पर पुलिस ने कार का शीशा तोड दिया। उसके बाद पसीने से लथपथ बच्ची को कार से बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस ने बच्ची को ट्रैफिक पुलिस पर हमले के आरोपियों की मां को बच्ची सुपुर्द कर दी। आशंका जताई जा रही है कि यदि कार को कुछ और समय तक नहीं खोला जाता तो बच्ची के साथ कुछ अनहोनी हो सकती थी
आरोपियों की तलाश में दो टीमों का गठन
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाले आरोपी गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले है और रविवार को जीजा जतिन के यहां छठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट कर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। उनकी तलाश के लिए दो टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।