New Namo Bharat Routes:दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने को लेकर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी 'नमो भारत' कॉरिडोर का विस्तार होने वाला है। दिल्ली-मेरठ के बीच पहले ही नमो भारत ट्रेन चलने वाली है। इस रूट पर लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. इस कॉरिडोर के बाद अब नमो भारत के अन्य रूट पर तेजी से काम हो रहा है। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में नमो भारत के विस्तार और नए कॉरिडोर को लेकर चर्चा हो रही है। हरियाणा के करनाल और राजस्थान के नीमारान तक RRTS नमो भारत को दौड़ाने की प्लानिंग हो रही है। इसके साथ 5 नए नमो भारत कॉरिडोर को आरंभ करने की संभावना है।
इन दो कॉरिडोर पर जारी है काम
1. दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर: यह रूट दिल्ली के सराय काले खां से आरंभ होकर सोनीपत और पानीपत से होते हुए हरियाणा के करनाल तक पहुंचेगा। इसे तैयार करने से दिल्ली से करनाल की दूरी मात्र सवा घंटे की होगी।
2. दिल्ली-अलवर-नीमराना कॉरिडोर: इस रूट से दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी,शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ होते हुए अलवर का सफर आसान हो जाएगा। इसके तहत राजस्थान के नीमराना में स्टेशन होगा। इससे दिल्ली से नीमराना की यात्रा 2 घंटे से कम हो जाएगी।
इन पांच नमो भारत कॉरिडोर पर शुरू होगा काम
एनसीआर की यह भ प्लानिंग है कि नए नमो भारत कॉरिडोर की शुरुआत हो। ये रूट इस प्रकार हैं। दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत कॉरिडोर, दिल्ली-हापुड़ कॉरिडोर, दिल्ली-खुर्जा कॉरिडोर, दिल्ली-बल्लभगढ़-पलवल कॉरिडोर, दिल्ली-रोहतक कॉरिडोर शामिल हैं।
चार ग्रीनफील्ड शहर होंगे तैयार
एनसीआर में चार ग्रीनफील्ड शहर तैयार होंगे। इस निर्णय से केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड (एनसीआरपीबी) की अहम बैठक लिया गया है। ड्राफ्ट योजना में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में नए आर्थिक और आवासीय केंद्र को तैयार करने की योजना है। अधिकारियों के अनुसार, एनसीआर को तीन जोन में बांटे जाने की संभावना है। बैठक में चार ग्रीनफील्ड शहर विकसित होंगे। इन शहरों को ‘नमो नोड्स' का नाम दिया जाएगा।